Tuesday, 3 May 2016

जब बुकानन ने मनेर का मक़बरा देखा

स्कॉटलैंड में पैदा हुआ पेशे से डॉक्टर रहे बुकानन 1794 में ईस्ट इंडिया कंपनी की नौकरी में सर्जन के तौर पर शामिल हुआ था, लेकिन उसकी रूचि प्राकृतिक इतिहास और भूविज्ञान में थी।  इसलिए हिंदुस्तान आते ही तत्कालीन गवर्नर जनरल लार्ड वेलेस्ले ने उसे ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन इलाकों के इतिहास, कला -संस्कृति, व्यापार, सामाजिक तथा धार्मिक रिवाजों, कर्मकांडों, रीति -रिवाजों, कृषि, वास्तुशिल्प और प्राकृतिक संसाधनों  के सर्वेक्षण के काम में लगा दिया।

शुरू के वर्षों में उसे अंदमान द्वीप पर वनस्पतियों के शोध पर लगाया गया। टीपू सुलतान से मैसूर जीतने के बाद गवर्नर जनरल ने उसे मैसूर राज्य के सर्वेक्षण का काम दिया। उसे व्यवस्थित ढंग से शोध करने में महारत हासिल था। 1807 से लेकर 1815 तक वह कंपनी के अधीन सारे इलाकों का सर्वेक्षण करता रहा। इसी क्रम में वह बिहार भी आया।

1807 की सर्दियों में उसने सर्वेक्षण का काम शुरू किया। इसकी शुरुआत उसने पूर्णियां से की। भागलपुर, मुंगेर, पटना, गया, शाहाबाद होते हुए वह गोरखपुर तक गया। अपनी यात्रा वह अक्सर घोड़े पर सवार होकर ही करता था। उसके साथ उसके कुछ कारिंदे भी होते थे।

बुकानन 4 नवंबर 1811 को पटना पहुंचा। 16 अक्टूबर को वह मुंगेर से चला था। सूर्यगढ़ा, प्रतापपुर, इन्दूपुर, बड़हिया, मेकरा होते हुए 26 अक्टूबर को वह बाढ़ पहुंचा। 1 नवंबर तक वह बाढ़ में रुका रहा।  

3 नवंबर को वह बैकठपुर पहुंचा। वहां से फतुहा। रास्ते में उसे राजा सिताब राय का बगीचा भी मिला, जो उनदिनों उजाड़ हो चला था। पटना के पूरबी द्वार के पहले उसे जाफर खान का विशाल बगीचा मिला। बगीचे के नजदीक उसने एक भव्य भवन देखा, जो किसी बड़े व्यापारी की थी। उसके नजदीक उसने एक विशाल मंदिर और तालाब का भी उल्लेख किया है। पटना में वह 6 नवंबर तक रुका रहा। इस अवधि में उसने यहाँ का व्यापक सर्वेक्षण किया। घोड़े पर सवार होकर  वह यहाँ के चप्पे -चप्पे में घूमता रहा।

6 नवंबर को वह फुलवारी शरीफ के लिए रवाना हुआ। सिलाव,  राजगीर,पावापुरी,लछुआर, नालंदा, गया,बोधगया, सासाराम, रोहतास इत्यादि होते हुए वह 27 फ़रवरी को मनेर पहुंचा। उसने लिखा है, 'सोन नदी के किनारे होते हुए मैं मनेर पहुंचा। शेरपुर के नजदीक गंगा नदी सोन में आ मिलती है। मनेर एक घनी आबादी वाली बड़ा इलाका है। यहाँ के निवासियों के मकान ठीक ठाक हैं। पश्चिमी छोड़ पर एक विशाल और खूबसूरत तालाब है। सोन नदी से यह भूमिगत सुरंग द्वारा जुड़ा हुआ है। लेकिन इस वक्त इसका पानी गन्दा और झाड़ -झंखाड़ों से भरा हुआ है। तालाब के चारों ओर ईंट की सीढ़ियां बनी हुई हैं। हर तरफ चबूतरा बना हुआ है। चबूतरा गुंबदों से ढका हुआ है। लेकिन ढंग से रख रखाव नहीं होने से ये गुंबद ढह रहे हैं। इसके दक्षिण यहाँ के पीर का मक़बरा है। यह ईटों की दीवार से घिरा हुआ है। अंदर में एक मस्जिद है। फकीरों के ठहरने के लिए मठ भी बने हुए हैं। पीर के पोते ने उनके सम्मान में यहाँ पर एक शानदार मकबरे का निर्माण करवाया है।'

इस मकबरे की तारीफ करते हुए बुकानन लिखता है,' अपने सर्वेक्षण के दौरान मैंने इतनी खूबसूरत ईमारत अब तक नहीं देखी थी। आमतौर पर जिस तरह से मुसलमानों के मकबरे बनाये जाते हैं, यह भी बना हुआ है। चुनार से लाये गए बलुआ लाल पत्थरों से इसे बनाया गया है। यह इंडो -इस्लामिक वास्तुशिल्प का बेहतरीन नमूना है।'

बुकानन ने विस्तार से इसके वास्तुशिल्प का वर्णन किया है। लेकिन इसके साथ ही उसने  मकबरे के आस पास जो दृश्य देखा, उससे वह मर्माहत हो गया। उसने  क्षोभ के साथ लिखा है,' मकबरे के अंदर फकीरों को  खाना बनाने की छूट मिली हुई थी। ईटों को अंगीठी बना कर उस पर वे मिटटी के बर्तन में खाना पका रहे थे। अंगीठी से निकलता धुआं मकबरे की खूबसूरत दीवारों पर अपनी छाप छोड़ रहा था। कोने में बने एक कक्ष को एक जंगली सा दिखने वाले फ़क़ीर ने अपना ठिकाना बना रखा था। उसने खिड़कियों को मिटटी के बने बर्तनों से ढँक दिया था। दीवार में बनी खूबसूरत जालियों को उसने गोबर के उपलों से बंद कर दिया था। अंदर में बैठ कर वह आग जला कर अपने हाथ सेंक रहा था। यह सब देखना असहनीय था।'

मकबरे की दुर्गति से व्यथित हो वह लिखता है,' मकबरे के रख-रखाव पर पीर के वंशज खर्च करना नहीं चाहते हैं। जबकि उनके पास 6000 बीघा जमीन का मालिकाना हक़ है। इसके लिए उन्हें कोई मालगुजारी भी नहीं देनी होती है और जमीन भी बहुत ही उपजाऊ है। लोग बताते हैं कि उससे हुई पूरी आमदनी  निठ्ठले, घिनौने, आवारा, फकीरों पर खर्च की जाती है।'

बुकानन को मनेर आये हुए करीब दो सौ बरस हो गए। मनेर के मकबरे में कोई फर्क आया है क्या ?

पटना कभी कपड़ों का बहुत बड़ा उत्पादन केंद्र था

पटना सिटी के इलाकों में घूमते हुए आज यह यकीन कर पाना मुश्किल होगा कि कभी यह इलाका कपड़ों का बहुत बड़ा उत्पादन केंद्र और बाजार था, जहां से दूर देशों में कपड़ों का निर्यात किया जाता था।

1790 की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां 11,000 दुकानें थीं जिनमें 153 दुकानें धुनियों की थी जो रजाई के लिए रुई तैयार करते थे। 50 दुकानों में  कपड़ों पर छापा का काम होता था। इसके अतिरिक्त 7 दुकानों में रुई बेचा जाता था। 124 दुकान बजाजों के थे, जो कपड़े बेचा करते थे। 71 कालीन के कारखाने थे जहां दिन-रात कालीन तैयार किये जाते थे।
इसके बीस वर्षों के बाद जब बुकानन इस इलाके में सर्वेक्षण का काम करने आया तो उसने यहां कपड़ों के कई कारखाने देखे जहां उम्दा किस्म के कपड़े तैयार किये जा रहे थे। उस वक्त ब्रिटेन से आयातित कपड़ों का यहां कोई नामोनिशान नहीं था।

बुकानन की रिपोर्ट के अध्ययन से यह पता चलता है कि पटना जिला में बुनकरों के 175 गांव और मोहल्ले थे जहां के निवासी उत्पादन के काम में लगे हुए थे। यद्यपि इसके दस वर्षों के बाद ही यहां ब्रिटेन से आयातित कपड़े बिकने लगे थे क्योंकि उस पर कोई टैक्स न लगने की वजह से वे बेहद सस्ते होते थे।

1830 आते-आते ब्रिटेन से प्रचुर मात्रा में कपड़ों का आयात किया जाने लगा। अगले तीस वर्षों में यानि 1860 तक पटनावासियों की निर्भरता पूरी तरह ब्रिटिश कपड़ों पर हो गयी। एक आंकड़े के अनुसार जितना कपड़ों का उत्पादन यहां के कारखाने कर रहे थे उससे चार गुना ज्यादा ब्रिटेन से आयातित कपड़ा यहां के बाजार में भर दिया गया। टैक्स न लगने की वजह से ये बेहद सस्ते थे इसलिए स्थानीय निवासी इन्हें खरीदने लगे।

 यह यहां के हथकरघा उद्योग के लिए बड़ा आघात था। रही सही कसर कानपुर और मुम्बई के कारखानों में बने सस्ते कपड़ों ने पूरी कर दी। 1870 के आस पास इन कारखानों के कपड़ों से यहां के बाजार भर गए थे। मशीन में बने सस्ते धागों ने भी यहां के हथकरघा उद्योग को क्षति पहुंचाई। 

सिर्फ मोटिया कपड़े इस आक्रमण को झेल गए थे। यह अभी भी सस्ते और आयातित कपड़ों की तुलना में मजबूत होते थे। यह ग़रीबों का कपड़ा  था। वही इसके खरीदार होते थे। इसे स्वदेशी धागों और मशीन के बने धागों को मिला कर बनाया जाता था। 

आयातित कपड़ों का असर पटना के निकट बाढ़ के बुनकरों पर भी पड़ा। इनके द्वारा उत्पादित वस्त्र बख्तियारपुर, फतुहा और नवादा के बाजारों में बेचे जाते थे। इन बुनकरों को सूती तौलिया, सूती चादर और टेबल क्लॉथ बनाने में महारत हासिल था। ये इसे दानापुर में बेचते थे जहां से इन्हें कानपुर भेजा जाता था।      
हथकरघा उद्योग के पतन ने स्थानीय आबादी के एक बड़े हिस्से को नुकसान पहुँचाया। धुनिया, जो रुई साफ़ करते थे, सूत काटने वाले जिनमें महिलाएं होती थीं और बुनकर जो मुस्लिम जुलाहे और हिन्दू ततवा होते थे, सबों का रोजगार छिन गया था।  

बुकानन की रिपोर्ट के अनुसार पटना के 278 धुनियों, 23,400 सूत काटने वालों, 2,010 बुनकरों के घर और  2,692 कारखानों पर इसका असर पड़ा। इस तरह यहाँ का फलता फूलता उद्योग मेनचेस्टर  में बने कपड़ों और बाद में हिंदुस्तान के कारखानों के सस्ते कपड़ों से पूरी तरह नष्ट हो गया।

Friday, 22 April 2016

Maner Sharif: Haven For Sufis


The Sufism in its totality – songs and philosophy – now has gained popularity not only in India or the Indian sub-continent but all over the world.

The magnificence of the spirit of Sufism became crystal clear to me the moment I glanced at the grand mausoleum of Hazrat Makhdoom Shah Yahyah Maneri. Maner owes its name from this great sufi saint who brought a socio-cultural cum religious revolution centuries ago.

Located exactly 25 km away from Patna on the right hand side of the highway, the importance of this sufi centre (Maner Sharif) became evident to me when I found a group of foreigners taking snaps of the mausoleum that was described as the best piece of Mughal era in Bihar by the British scholar-historian Buchanan.

Intruding in their discussion, I asked a young man that to which country he belonged and what brought him here. I came to know that he is from far off USA and the call of his spiritualism made him cross seven seas to come to Maner which was once visited by Emperor Jehangir for the same purpose.


At the time of Jehangir’s rule, Maner was extremely famous for its courteous people, sufi saints and Khanqahs (Islamic schools imparting religious education). In those days the scholars, Sufis and Rais (feudal lords) visited Maner Sharif both for pilgrimage and take lesson from the great scholars.

Hazrat Makhdoom was a renowned Pir and his fame had spread even to far off places. After his demise, a “mazaar” was built over his grave and one of his family members was in charge of its upkeep. The tradition continues even today. The construction took two years and was completed in 1616 AD. Red and yellow stones were brought from Chunar for the purpose.

The influence of Mughal art is clearly visible in the “makbara” and the building architecture. It is worth mentioning here that at this time the Mughal architecture had began influencing the architecture of other areas. The makbara with massive entrance is the beautiful example.

During my daylong sojourn here, I found people coming with a variety of purposes. Some to offer “chadder” at the “dargah”, some for picnic, some to see the wonderful architecture and some to do historical researches.


Maner is also very famous for its Laddoo made of pure ghee. Importance of this sweatmeat became glaringly clear when I found people thronging at the Laddoo shops. Befitting the sweatness of the Laddoos, the experience of a visitor at Maner would also be very sweat.

Getting There: 25 km from Patna (one can hire a taxi to go to Maner and return the same evening well easily to Patna).
By Air: nearest airport is Jaiprakash Narayan International Airport, Patna
By Rail: nearest junction is Patna Junction
Where to stay: there are lot of hotels in Patna suiting every pocket and taste.

Friday, 15 April 2016

भरतपुरा लाइब्रेरी: दुर्लभ पाण्डुलिपियों की खान

शहर की आबादी से मीलों दूर निपट गांव में स्टेनगनधारी पुलिसकर्मियों से घिरी एक पुरानी इमारत में ढेर सारे अमूल्य दुर्लभ ग्रन्थ, प्राचीन तथा मुगलकालीन सचित्र पाण्डुलिपियां, पंचमार्क से लेकर मुगलकालीन सोने के सिक्के किसी को भी विस्मित कर सकती है। यह ऐसी है ही।

राजधानी पटना से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर नक्सल प्रभावित दुल्हिन बाजार प्रखंड के भरतपुरा गांव स्थित गोपालनारायण पब्लिक लाइब्रेरी कहने भर को ही लाइब्रेरी है। यह अमूल्य एवं दुर्लभ सचित्र पाण्डुलिपियों की खान है। यहां फिरदौसी का शाहनामा, निजामी का सिकन्दरनामा, अमीर हम्जा का दास्तान-ए-अमीर हम्जा, दसवीं सदी के जरीन रकम, अलहुसैनी, शिराजी तथा 11वीं सदी के मुहम्मद मोमिन जैसे उत्कृष्ट कैलिग्राफरों की कृतियों (वैसलिस) समेत 11वीं सदी की सिंहासन बतीसी, बैताल पचीसी, अबुलफजल की कृतियां, त्रिपुरसुन्दरी पटलम, गर्ग संहिता जैसे ग्रन्थ एवं पाण्डुलिपियां हैं।

‘इस लाइब्रेरी की मुगलकालीन सचित्र पाण्डुलिपियों में तो कुछ ऐसी हैं जो खुदाबख्श खान आरियन्टल पब्लिक लाइब्रेरी में भी नहीं हैं।’ बिहार अभिलेखागार के पूर्व सहायक निदेशक डा॰ मासूम रजा काजमी कहते हैं। ‘और कुछ पाण्डुलिपियां तो ऐसी हैं जिनकी दूसरी प्रति आप और कहीं नहीं पा सकते।’ काजमी कहते हैं। जितनी अद्भुत यह लाइबे्ररी है उससे कहीं अद्भुत इसकी कहानी है।

राजा भरत सिंह के वंशज गोपालनारायण सिंह ने इस लाइब्रेरी की स्थापना सन् 1912 ईस्वी में ब्रिटिश भारत में सम्राट के दिल्ली में ताजपोशी के अवसर पर पटना के तत्कालीन कलक्टर मि॰ प्रेन्टिस के हाथों करवाई थी। गोपालनारायण सिंह राजा बनारस के दामाद थे। राजा बनारस से उपहारस्वरूप उन्हें अनेक दुर्लभ बहुमूल्य पाण्डुलिपियां मिली। जिनमें ताड़ के पत्ते पर महाभारत, त्रिपुरसुन्दरी पटलम, तुलसीकृत रामायण, सिकन्दरनामा, शाहनामा, वैसलिस (कैलिग्राफी के बेहतरीन एवं दुर्लभ नमूने) तथा कई अन्य प्राचीन तथा मुगलकालीन ग्रन्थ थे। बाद के दिनों में गोपालनारायण सिंह ने और भी बहुमूल्य, दुर्लभ पाण्डुलिपियों का संग्रह किया।

उनके एक वंशज रघुराज नारायण सिंह ने सन् 1956 ईसवी में एक दानपत्र के जरिए इस लाइब्रेरी को सार्वजनिक तो बनाया किन्तु एक शर्त यह रख दी कि पाण्डुलिपियां भरतपुरा की लाइब्रेरी में ही रहे और उनके परिवार के उत्तराधिकारी ही इसके सचिव रहें।

लाइब्रेरी के कर्ताधर्ताओं को इन पाण्डुलिपियों के महत्व का अंदाजा नहीं था। शायद इसलिए यह लाइब्रेरी बरसों यूं ही उपेक्षित पड़ी रही। तभी पटना से दो रिसर्च स्कालर डा॰ क्यामुद्दीन अहमद (बाद के दिनों के प्रसिद्ध इतिहासकार) और  एस.एन. शर्मा 1960 के आसपास शोध के लिए लाइब्रेरी में पहुंचे। यहां उन्होंने शाहनामा की मूल प्रति, सिकन्दरनामा, वैसलिस और मुताला-उल-हिन्द की पाण्डुलिपियां देखीं तो चैंक उठे। के.पी. जायसवाल रिसर्च इंस्टीच्यूट की 1962-63 की वार्षिक रिपोर्ट में दोनों की एक रिपोर्ट छपी, जिसमें इन पाण्डुलिपियों का विवरण था। इधर रिपोर्ट छपी और उधर भरतपुरा लाइब्रेरी चर्चित होने लगी। 1964 के बाद विदेशी भी यहां आने लगे। डा॰ अहमद के साथ आनेवाले अमेरिका के डा॰ हौजर संभवतः पहले विदेशी थे।

अब तस्करों की इस पर नजर पड़ी। तस्करों ने वजीर हैदर नामक एक व्यक्ति को लाइब्रेरी में शोधार्थी के रूप में भेजा। वह नियमित रूप से लाइब्रेरी में आने लगा। वह लाइब्रेरी का सदस्य भी बन गया। एक दिन मौका पाकर उसने सिकन्दरनामा से एक सचित्र पन्ना चुरा लिया। उसने उसे दिल्ली स्थित एक ऐंटिक डीलर को दो हजार रुपये में बेचा। तब उसे इसकी वास्तविक कीमत का पता चला।

इस बीच पटना के टी. आर. खान को भी इन पाण्डुलिपियों का पता चला। वह प्राचीन कलाकृतियों में दिलचस्पी रखता था और उसे उसकी समझ भी थी। खान से पटना के एक मशहूर ज्वेलर्स को भी इन पाण्डुलिपियों का पता चला। वह प्राचीन कलाकृतियों का व्यापार करता था।

दोनों ने लाइब्रेरी के सचिव धु्रवपद नारायण सिंह को पटाने की कोशिश की और मुंहमांगी कीमत पर पाण्डुलिपियों को बेच देने को कहा। किन्तु, उन्होंने इसे पूर्वजों की धरोहर मानते हुए बेचने से इनकार कर दिया। तब खान और हैदर ने पाण्डुलिपियों को उड़ा लेने की योजना बनायी। वे ऐसे अपराधियों को जानते थे, जो पैसे लेकर कलाकृतियां चुराया करते थे। चोरी के एक महीने पहले हैदर ने उन्हें वह जगह दिखला दी जहां पाण्डुलिपियां रखी थी। पाण्डुलिपियां कितनी कीमती और दुर्लभ हैं इसका अंदाजा सचिव को भी नहीं था, इसलिए यह ऐसे ही असुरक्षित एक टेबुल के उपर पड़ी रहती थी। सो एक दिन 8 जनवरी 1973 की रात पाण्डुलिपियां चुरा ली गयीं।

अगले दिन स्थानीय थाना को उसकी सूचना दी गयी। थानेदार को यकीन नहीं हो पा रहा था कि पुरानी पुस्तकों की चोरी भी हो सकती है। इधर चोरी का हल्ला उठा और बिहार विधानसभा में सरकार निरूत्तर रह गयी। मामला विकट होता गया और इसकी गूंज लोकसभा में हुई। उसी वर्ष जून में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी ने यह सारा मामला सी.बी.आई. को सौंप दिया। डी.एस.पी. बलराम दूबे के नेतृत्व में जांच चलने लगा।

अब तस्कर घबराये। तब तक वे इन सारी चीजों को मुम्बई, दिल्ली, बनारस स्थित ऐंटिक डीलरों के हाथ बेच चुके थे। 1 जनवरी 1974 को सी.बी.आई. ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों व्यक्ति वजीर हैदर, टी.आर. खान और बाकर हसन खान ने अपराध स्वीकार करते हुए उन सारे लोगों के पते दिये जिन्होंने इसे खरीदे थे। चार पाण्डुलिपियों में से तीन सिकन्दरनामा, शाहनामा और वैसलिस तो मिल गयी किन्तु मुताला-उल-हिन्द का तब पता नहीं चल सका था। बाद के दिनों में इंटरपोल ने उसे भी केलिफोर्निया के निकट एलिजा नामक स्थान पर बरामद कर लिया।

फारसी साहित्य में फिरदौसी (सन् 1009 ईसवी) का शाहनामा अद्भुत कृति मानी जाती है। इसमें पर्शिया (ईरान) के इतिहास एवं संस्कृति का काव्यात्मक चित्रण है। 60 हजार पद्यों वाली इस सचित्र पाण्डुलिपि में सोने एवं नीलम से बनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें हैं। यह बेहद साफ-सुथरे ढंग से सोने के रंगों से 4 कालमों में लिखी हुई है।

सिकन्दरनामा (सन् 1200 ईसवी) में शेख निजामी द्वारा तैयार किया गया था। इसमें महान सिकन्दर के जन्म, उसके साहसिक कारनामों, उसकी विजयगाथा का सचित्र वर्णन है। सिकन्दरनामा शानदार लिखावट और उत्कृष्ट तस्वीरों से भरा हुआ है।

अकबर के दरबार के मशहूर चित्रकार बसावन की पेंटिंग ‘साधु’ इस लाइब्रेरी की एक खास धरोहर है। यह तस्वीर कागज पर काली स्याही से बनायी गयी है। बसावन कितना महत्वपूर्ण रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसकी अन्य कृतियां बोदलियन लाइब्रेरी, इंडिया आफिस लाइब्रेरी लंदन, मेट्रोपालिटन म्यूजियम, न्यूयार्क में रखी हैं।

‘जब मैंने इस लाइब्रेरी को पहली बार देखा था तो मुझे घोर आश्चर्य हुआ था कि दूर गांव में इतनी समृद्ध लाइब्रेरी भी हो सकती है। और वह किला जिस पर लाइब्रेरी की इमारत है, वह स्वयं में पुरातत्व की खान है। जहां भी मैंने खुदाई करवाई, वहां प्राचीन सिक्के एवं अन्य पुरातत्व की वस्तुएं मिली थी।’ बिहार पुरातत्व के पूर्व निदेशक डा0 प्रकाश शरण प्रसाद ने यह बात कही थी।

वर्षों उपेक्षित रही इस लाइब्रेरी पर अब लोगों की नजर पड़ी है। वर्तमान सरकार ने भी इसके संरक्षण, संवर्धन के लिए एक बड़ी राशि दी है। लाइब्रेरी का नया भवन एक निर्माण हो रहा है। नेशनल मैन्युस्क्रिप्ट मिशन, नई दिल्ली यहां कैटलागिंग का काम कर रहा है। साथ ही शोधार्थियों, दर्शकों का आना-जाना भी बढ़ गया है।

स्टेनगनधारी पुलिसकर्मियों से घिरी ऐसी दुर्लभ लाइब्रेरी को यदि आपने न देखी हो तो भरतपुरा लाइब्रेरी हो आईये-सड़क से मुड़ते ही सामने दिखाई देंगे हरे-भरे खेत और फिर एक उंचा सा टीला और उस पर एक छोटी-सी पुरानी इमारत।

Tuesday, 12 April 2016

The journey route of Siddhartha


The journey route of Prince Siddhartha, a subject matter of research since 1812 when the East India Company took very serious efforts to create a record of Bihar’s history with Buddha being its pivot, is claimed to have been discovered by a team of historians comprising Indian, Japanese and German scholars.

“Mahabhinishkramana”, the most important chapter of Jataka says after leaving his royal palace of Kapilavastu (now in Nepal), Siddhartha crossed the Anoma River to wander through the thick jungles, villages and different towns to reach Bodh Gaya where he attained the enlightenment beneath the Banyan Tree.

According to the ex-Director of K. P. Jaisawal Research Institute Dr. Jagdishwar Pandey, the Buddhist scriptures mentioned the names of those places trodden by Siddhartha to reach to Uruvilla or Bodhgaya, the historians could not draft the ancient itinerary followed by him as their names changed totally over the last 2550 years.

Dr. Phil Gustav Roth (German Indologist, Buddhist scholar and retired professor of Gottingen University), Prof. Zuiryu Nakamura (Japanese historian) and Dr. Pandey spent nearly 26 years to finally discover Siddhartha’s journey route with the exact names of cities, villages and jungles.

Their names existing in the 6th century B.C. when Siddhartha started his Odyssey changed in such a way that they do not at all match with the present ones. The Mughal era — 1526 to 1857— saw their total transformation with Arabic and Persian names replacing the ancient ones pronounced in the dialects like Maithili, Magahi, Angika, Bajjika and Bhojpuri.

Mahabhinishkramana, says Siddhartha left Kapilavastu on a full moon night of Asada month in a chariot driven by horse Kanthaka and guided by charioteer Chandak to reach Anoma River. On crossing that river, he ordered Chandak to return to Kapilavastu and he exchanged his robe for saffron ones of a hunter.

After shaving the hair with his sword, Siddhartha begin his jungle wandering to traverse through a large number of places to finally reach Bodhgaya. Nearly 25 places among them, including Vaishali, Kesaria, Bettiah, Lauria Areraj and Pataliputra, them are very important

The team of Dr. Pandey, Dr. Roth and Prof. Nakamura created the map of Siddhartha’s journey route in 1996 and named it as “Itinerary of The Buddha”. It is going to be published in Japan and Germany also very shortly. Both Dr. Roth and Prof. Nakamura have crossed 90.


Fa Hien and Hieun Tsang, the two famous Chinese travelers, also had traced the journey route from Kapilavastu to Bodh Gaya via flood ravaged northern and drought prone central parts of Bihar.

While Dr. Roth lived in Bihar for a very long stretch of time, Prof. Nakamura visited Nepal for 17 times to carry out researches on Buddha. This Japanese scholar also had lived in Bihar for a long time. These three historians made extensive archaeological excavations in Nepal and Bihar to discover the journey route of Siddhartha.

Saturday, 9 April 2016

Treasures of Nalanda

Tolling of bells  from the near by temples awoke me from my deep slumber . Jumping through the open window the morning sun has scattered on my bed . Where was I , could not ascertain all on a sudden . Accidentaly I set my eyes on the remparts hidden behind the trees across the window . Abruptly every thing appears on the canvas of my memory . They were remparts of Nalanda remains of the oldest world famous ancient university . The sound  imitting from the bell was coming from the olden sun temple  erected on the nearby pond . I came here yesterday.

Although, I had visited this place to have a glimpses of these remparts earlier also , but like those tourists who came to see new places . But my this visit was not like that . Few days back , by going through the travel accounts of Hiuen Tsang - a Chinese traveller who compiled the same after his visit to this university -  a English version of the same by Samuel Beal in 1884 , I could have possesed a new vision in respect of this place . Famous writer " V.S.Naipal's verdict - " appreciation grows with knowledge " holds good. Due to my detailed study I could get a new  vision.

These were the days of rainy season . In this season , the number of  tourist  visiting such places  dwindles  down . But during these days  the dust and dirts of the summer come down on the earth due to rain and the sky become transparent , one experience unique feeling in roaming around the rempart or the ancient buildings .

And other party of tourist was ahead me . They have engaged a local guide for guidance . The guide  had been  furnishing interesting informations about ancient University of Nalanda .  The sharp and fascinating voice of the guide was audible to me also .

"1235 AD. The mighty sun was shining with all its vigour - it was pouring all the fire that it could on the earth making it intensely hot . It was a hot summer day . The monastery - cum-university of Nalanda - the nerve centre of Buddhism - was in flames . The dancing flames of fire were leaping  out quite unmindful of the fact that the earth's best seat of learning was getting reduced to ashes.

Dharnaswamy , the Tibetan lama , was moving like a shuttle -cock from one corner of the University to another to save its aged Chancellor . Somehow or 0the other he would save him from the attackers , but not  the University . it got ruined . Only the ruins of ancient Nalanda University remains today . It is indeed a living page of history. "

Even as an uncanny calm prevailed , the tourists stood transfixed at the spot from which the ancient ruins of Nalanda University lay yonder . Spell - bound by the above narrations of the guide , they all were gazing both at  him and the ruins of ancient Nalanda University .

It was a strange, eerie feeling indeed . Is it what people call miracles of history ?

Lifeless stones they may be yet , the stony walls of ancient Nalanda University are really full of life . History vibrates here .

While facing these stones we found ourselves in a different era - in a time zone of history where each and every word from books on the ancient past virtually came alive .

The guide moved towards the monsatery . I found myself at the nerve centre of the ruins ." Once there was a big library here . this too was burnt down by invaders .... all the priceless books were reduced to ashes .." Except for tall grasses  there was practically nothing at that place . But it is a fact there existed  three big libraries in the " Dhammaganj " faculty of the ancient Nalanda University . The guide moved ahead .

Suddenly , I heard sounds of people talking amongst themselves . they were students of architecture from Aurangabad in Maharshtra state who were on a college trip . They had come to study the architecture of the ancient ruins.

Nalanda University was originally a Buddhist Vihar ( monstery ) . A large number of monks lived there . In
Buddhist literature  Nalanda plays a pivotal role . This University produced such scholars like Sariputra and Moudgalyan . Sariputra  was the chief disciple of Lord Buddha and he was conferred with the epithet of " DHarma Senapati " . He was born in a  small hamlet . Sarichak , lying on the eastern side of the ruins of Nalanda , its original name as per Buddhist literature was Nalak .

With the passage of time his birth place may have acquired the name Sarichak after his name Sariputra .
The importance of Nalanda as a Buddhist monastery had begun during the lifetime of Lord Buddha who visited Nalanda  several times . Once he lived there for a full year . In later years Emperor Ashoka built a massive shrine and vihar at Nalanda .

According to Taranath , an expert  on Tibetan history , Nalanda took the shape of a centre of learning due to the efforts of Emperor Ashoka . It was considered the best place of learning in the Magadh empire . Nalanda was considered the apex centre for lietrature and education .  Scholars from far  flung pockets of China , Japan . Tibet , Siam ( Thailand ) . Burma ( Myanmar ) . Malaya  and other parts of Central as well as South - East Asia thronged to Nalanda University .

The University imparted  teachings on philosophy , literature , medicine and Buddhism besides philosophies of Brahmanism and Jainism . To gain entry into this university a student had to prove his mastery in grammar , prose and poetry , logic and metaphysics . The famous Chinese traveller Hiuen Tsang wrote : " Over 40 percent of the students failed to pass the entry test .... it was really  very difficult to get an entry into Nalanda."

The standard of education was very high . To get details of this university we have to refer to the travelogue
of Hiuen Tsang who studied there for two years . he writes  " Appearing like a tall mountain  due to its sky - kissing minarets , obelisks and domes , the university was an island of peace . The laboratory emitted vapours in the morning while a cool breeze entered into the rooms through  its massive windows . The lotus emerging out  of the crystal - clear lakes further added beauty to Nalanda .Teachers lived in a four - storeyed building with serpentine staircases . Nalanda can really be a matter of pride for any country . "

From the temple site - 3 , as archaelogists have named the main part of the ruins , I can see the galleries located below with stuccos built on them . I took out the picture postcards brought out by the Archaelogist Department which I had purchased . With their help I tried to recognize the stuccos . Though some of them were damaged  due to ravages of time they are still unparalleled  in their artistic beauty .

The site is surrounded by a cluster of smaller stupas ( domes ) . it is the place where Lord Buddha stayed for three months to deliver discourses on religion . In Templesite - 2 was once a stone temple . Nearly 200 samll statues decorate it - their theme have been derived from religious books on Hinduism . On the right one can see remains of monasteries .

Hiuen Tsang's  account of this  temple says that within the Nalanda monastery there were eight largely extended rooms and 300 cells . The massive conference hall was divided into ten parts . The students lived in 300 homes . There were massive libraires which contained a very rich collection of books on Hinayana , Mahayana , Brajyana Buddhism and on other religious sects . To meet the running cost of this library the contemporarykings had donated hundreds of villages . The  library had its own seal . The University did not restricts itself to imparting bookish knowledge  only but specialized training was given in sculptural art as well . Students were taught how to prepare stone and bronze  statues . The unearthing of fire places and moulds corroborates this fact . Students wre taught the use of copper and other metals . Famous,historian  Cunningham , described  the statues found in Nalanda as the best example of Indian sculptural art . Students were also taught to create manuscripts  with figures painted on them .

Nalanda University had a  galaxy of eminent scholars - Aryaveda , Sheelbhadra , Dharmpala , Chandragomen , Shanta Rashkit , padmasabhav , Kamalsheel , Sthirmati , Buddhakirti , Kumarshree and Sumati sen . Shanta Raskhit merits special mention for during his time the University assumed global fame . At the invitation of Tibetan king , Grin Di- ut Tsan he went to Tibet , the " Roof of the World " and remained there till the demise of the king . In the 8th century , at the time of Padmasambhav , scholar extraordinaire , the Lamistic tradition took birth in Tibet .

" Invaders destroyed Nalanda University with extreme brutality .." Led by the guide tourists reach the point from where they had started and the guide continues " .. the half burnt bricks , burnt pieces of rice .. damaged doors .. all bear testimony to how ferocious the attack must have been .. they have been excavated  by archaeologists and , if you wish , they can be seen in the museum  ... " The guide led the tourists out of the main exit of the ruins .

Getting there.
By Air;The nearest air port is Patna (93km) By Rail : The nearest rail head on Delhi - Howrah main line is Bakhtiarpur, 38 Km, though the loop line connects Nalanda. By Road :Nalanda is  connected by road to Patna, Rajgir, Gaya and Delhi/ Kolkata. Bihar state Tourism Development Corporation Organizes trips to Nalanda, Rajgir and Gaya from its headquarters, Tourist Bhawan, BeerChand Patel path, Patna -800001. Tel : 0612- 2225411 Fax 0612-2236218 Where to stay -Tourists prefer to stay at Rajgir, 15 Km from Nalanda. There are number of Moderately priced hotels available in Rajgir. There are Tourist Bunglows runby BSTDC.

Wednesday, 2 March 2016

Vaishali : Legacy of the past

Unable to resist the temptation of enjoying the cool breeze of the light sunny day of the land loved most by Lord Buddha, I sat beneath a mango tree. The ruins of India’s first republican form of government lay very near me. The bright rays of sun were filtering through the leaves of mango tree.


The young owner of the small roadside dhaba named after Amrapali, narrates to me about this mango orchard once belong to the famous court dancer of Vaishali in whose mango orchard Buddha had come to take meal along with his disciples.


Nothing remains to be seen now. However every thing appeared very live . So live that it seems there hardly is a gap of 2550 years between the present phase and past one. Suddenly I felt Amrapali herself is standing before me while halting for a moment in her busy time of preparing food for Lord Buddha. The pride of feeding the Lord clearly reflected through her eyes.


The capital of the Lichchavi republic, Vaishali was very dear to Buddha. He created a ‘Bhikchu Sangh’ ( order of hermits) on the basis of the ‘Vajjisangh’ or as per Lichchavi tradition . Several times he came to Vaishali and delivered sermons at ‘kutgarshala’ to the people. He spent two rainy seasons at Vaishali and form the association of female monks also . Several laws of ‘Vinay’ were formulated here, and several people were converted here to Buddhism. In the Buddhist literature Vaishali deserves special status in which court dancer Amrapali also occupies a central place.



The last time when Lord Buddha came to Vaishali he was eighty – it was here that he had announced of taking ‘Mahaparinirvana’ meaning end of his mundane life. That was the day of Purnima (full moon) in the month of Magha. The ‘Mahaparinirvana sutta’ deals about it at length. The court dancer had come to know that Buddha was staying in her Mango orchard- The present one.She went their immediately along with her concerts. Amarpali paid her tributes to Lord, listen the discourses. Moved by it, she urged Buddha with folded hands that the Lord should accept her invitation for food. The Lord mutely approved of it. Lichchavis of Vaishali, also aware of the Lord arrival, came to the mango grove in chariots where they met Amarpali too. She told them of Buddhas approval to be her guest next day. Though not believing her fully, yet Lichchavis urged her to take substantial money from them to allow them to cook food for the Lord. They got an emphatic ‘no’ from her. She was not ready to bargain the great opportunity for the entire Vaishali republic so proud she was. On seeing the Lord coming to Amrapali’s house the Lichchavis people urged him to accept their food also. But he said no as he had agreed to received the invitation of harlot Amrapali. Buddha relished the very testy food prepared by Amrapali. At the end of the meal she said she is donating the mango grove to ‘Bhikchu Sangh’. The Lord accepted.


This is the same very mango grove, but hardly any remains are here. The ancestral house of Amrapali lay some where near this ambara chowk of present day vaishali. A sign board of archaeological department of Bihar also stand here confirming this fact.

Truly writer – thinker Nirmal Verma aptly said “ I think very often how sad is the city that has no ruins of the ancient past Living there is as harrowing as meeting a man who has lost his memory –has no past.” Little realizing the importance of ancient ruins, people of Vaishali destroyed them one by one, ironically Indian democracy was born in this semi-rural patch of land. Vaishali is the birth place of Indian republicanism. Even Ashoka Stamba also majestically stands at Kolhua village near here . It is known as ‘ Lion Capitol ‘ – insignia of Government of India. It was erected around 269-232 BC.


Vaishali is no less important to the Jainism. What is most gratifying, even Tirthankar Mahavir was also born at Vasukund near Vaishali. He was a son of Ruler of Siddharth and Trishala, Mahavir spent nearly thirty years in Vaishali before leaving his royal palace in 532 BC. After 12 years he attained supreme enlightenment at Vanijya village. He spent his twelve rainy season. At the age of 72 , Mahavir attained his nirvana at Pawa which is located in UP . On that occasion, the republicans Mallaya and Vaishali lighted earthen lamps to market. All together eighteen republican countries of contemporary India had participated in it. The Jainism sprawled far and wide from here. The sun was about to set . Few local boys were collecting dried leaves of the tree. In the gush of air the leaves use to move away very fast making the boys run after them . As you look around you find yellow rays emerging from the earth – this happen to be the massive fields of bloomed flowers of mustard. The blowing of breezes was causing strange sensation in my ears – they were very soft, poetic and rhythmic. Matching to this scenario , lay the luxurious rays of sun as far as eyes go.

It is in this backdrop that a dome shaped catches your eyes: the Vishwa Shanti Stupa wearing an absolute milky white coating. This 131 feets (in height) was raise in the memory of Lord Buddha. It is 6 feet higher than the Shanti Stupa of Rajgir. Niponjan Myojhee organization of Japan is credited with erecting it .


The ancient Vaishali Republic functioned more or less in the fashion as prevailing within the Indian republic Day .The chief executive of the ancient republic comprised a Raja, a deputy Raja, army chief and minister of finance department. There used to be a committee of nine states that was responsible to look after the foreign affair . The building where the central legislature meetings/ session used to be convened , was known as Sansthagar – their parliament . It total membership strength was 7707. Members of parliament used to be called as Raja who would be coroneted by the people at a pond called , Abhishek Mangal Pushkarni. No person other than the Rajas could touch the water of that pond. It used to be guarded heavily, Besides an iron net used to cover the surface of the water so that no birds could touch its water . The legal system of the Lichhavi’s was extremely modern as there were several tires of upper and lower courts. So that an offender carried the chances of getting exonerated by any of them. The head of the State used to be Supreme authority of the entire legal systems.

Lord Buddha followed this pattern to form his Sangha or order of the monks. The Mahaparinirvana sutta – a major Buddhist literature says Vaishali played a very important role in the life of Lord Buddha who spent 488-487 BC phase here.


The decline of Vaishali republic started with the ever growing power of Ajatshatru the then emperor of Magadh who managed to destroyed the republic of Vaishali diplomatically through his minister Vassakaar . Vassakaar got success in making access to Lord Buddha , who was in haste to leave Vaishali for Kushinagar , where he breathed his last in Purnima 487 B.C. His mortal ashes were brought to Vaishali . The mortal remains were divided into eighty portions. The lichchavi’s also got one of the portion which they later entered into a stupa. This particular urn containing Buddha’s ash were discovered from the stupa from Harpurbasant village very near to vaishali in 1958.